हरदोई, नवम्बर 2 -- Hardoi News: हरदोई में सोमवार को भीषण हादसे में 77 साल की बुजुर्ग महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया, हादसे में छह लोग घायल हो गए। फर्रुखाबाद मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामगुनी के देवर लालाराम के बेटे रविंद्र के साले की मौत हो गई थी। वह शोक जताने शाहजहांपुर के कांठ जा रही थीं। उनके साथ बहू संतोषी, जेठ की बहू सोनी और रविंद्र के बेटे नीतेश आदि भी थे। परिजनों ने जाने के लिए ऑटो बुक किया था। धर्मपुर गांव के पास पहुंचे ही थे तभी ऑटो और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- Hardoi News: ऑटो और ई-रिक्शा की भिड़ंत में महिला का सिर धड़ से अलग, मौत टक्कर से रामगुनी का सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी शाहाबाद भिजवाया और शव को कब्जे में ...