हरदोई, सितम्बर 1 -- Hardoi News: कल्याणमल (हरदोई)। जनपद में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच संडीला तहसील क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया है। बेनीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी में मंगलवार रात करीब 2 बजे कच्ची दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर हरिपाल पुत्र शंकर की मौत हो गई। बताया गया कि अधिक बारिश के कारण कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में 70 वर्षीय हरिपाल दब गए। सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेन्द्र वर्मा ने बताया संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को नियमानुसार सहायता दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...