हरदोई, अक्टूबर 18 -- Hardoi News: मल्लावां (हरदोई), संवाददाता। मल्लावां कस्बे में रविवार सुबह प्रेमिका से शादी की जिद में एक युवक करीब 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जिससे हड़कंप मच गया। युवक को ऊंचाई पर देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। करीब डेढ़ घंटे तक चले ड्रामे के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे नीचे उतारा। कस्बे के बंदीपुर मोहल्ला निवासी अजय राठौर पुत्र रामकुमार शटरिंग का काम करता है। शादी की जिद से नाराज होकर रविवार सुबह करीब सात बजे सुभाष पार्क स्थित बंद पड़े 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। कुछ ही देर में वह काफी ऊंचाई पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- प्रेमी को जेल से छोड़ो वरना...33 हजार वोल्ट के टॉवर पर चढ़ी किशोरी, लोगों की अटकी सांसें युवक को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोग घबरा गए। उन्होंने उसे नीचे उतरने के लिए आवाज लगाई, लेकिन...