हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: हरदोई में कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को असलहे के बल पर भाजपा विधायक के कार्यालय में बंधक बनाकर पांच घंटे तक पीटने का आरोप लगा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मल्लावां कोतवाली में शिकायत पत्र देकर एफआईआर दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष ने आरोपों को नकारते हुए कांग्रेसियों पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ता आशीष यादव, शोभित मिश्रा और विनय दीक्षित मल्लावां ब्लॉक में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का काम कर रहे थे। आरोप है कि तभी भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने असलहे लगाकर उन्हें पकड़ लिया। तीनों के साथ जमकर मारपीट की और दुर्व्यवहार किया। उनके मोबाइल भी छीन लिए ग...