हरदोई, अक्टूबर 7 -- Hardoi News: सवायजपुर। बिल्हौर कटरा हाईवे पर रूपापुर चौराहे पर बुधवार शाम लोहे की सीढ़ी लेकर जा रहे दो युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। दोनों झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।सवायजपुर कस्बे की गिहार बस्ती निवासी 24 वर्षीय सूरज पिछले कई सालों से रूपापुर चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने जूते-चप्पल गांठने का काम करता था। वहीं, मुंडेर गांव निवासी 17 वर्षीय अजय मजदूरी की तलाश में अक्सर रूपापुर आता था। बुधवार शाम करीब पांच बजे दोनों रूपापुर स्थित शराब ठेके पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के सिलसिले में पेट्रोल पंप से ऊंची सीढ़ी लाने के लिए गए थे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: एचटी लाइन में सीढ़ी छूने से दो झुलसे, एक युवक की मौत प्रत्यक्षदशिर्यों ने बताया कि दोनों युव...