हरदोई, सितम्बर 6 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। जिले के 57 प्राथमिक एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मेले में कुल 1980 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनमें 878 पुरुष, 770 महिलाएं और 332 बच्चे शामिल रहे। मरीजों की जांच के साथ उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोग्य मेले में 88 डॉक्टरों और 260 पैरामेडिकल कर्मचारियों ने मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दीं। शिविरों में सामान्य बीमारियों की जांच के साथ लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। गंभीर बीमारी के लक्षण वाले मरीजों को बेहतर उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्रों पर जाने की स...