Hardoi News: हथिया घाट पुल पर मिला 40 वर्षीय अज्ञात शव, मचा हड़कंप
हरदोई, अगस्त 11 -- Hardoi News: कल्याणमल। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हथिया घाट पुल पर मंगलवार को एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। करीब 40 वर्षीय मृतक के शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शव की पहचान के साथ घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। थाना पुलिस का कहना है कि शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.