हरदोई, नवम्बर 25 -- Hardoi News: हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बरनई चतरखा गांव के बाहर तालाब में मिले नवजात के शव के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार बच्चा जन्म के समय स्वस्थ और जीवित था, लेकिन बाद में उसके सिर पर गहरी चोट पहुंचाई गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को तालाब में फेंक दिया गया। 20 नवंबर को बरनई चतरखा गांव के बाहर स्थित तालाब में नवजात का शव उतराता मिला था। ग्राम प्रधान की सूचना पर हरपालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। शव मिलने के करीब 96 घंटे बाद मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया। ​डॉक्टरों की रिपोर्ट में नवजात के सिर पर गहरी चोट और अंदर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। चिकित्सक...