हरदोई, सितम्बर 13 -- Hardoi News: कल्याणमल, संवाददाता। भाद्रपद मास के तीसरे बड़े रविवार को हत्याहरण तीर्थ पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने तीर्थ कुंड में पवित्र डुबकी लगाकर अपनों की सलामती और सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। सुबह से ही उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, लखीमपुर, सीतापुर और शाहजहांपुर समेत आसपास के जिलों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पूरे दिन तीर्थ परिसर और मेला क्षेत्र में भीड़ बनी रही। हनुमान मंदिर मंदिर, शिव मंदिर, पंचमुखी मंदिर, काली मंदिर, दुर्गा मन्दिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। इस मौके पर मेला प्रभारी हरियावां सीओ लक्ष्मी कांत गौतम, सीओ अपराध अनिल कुमार सिंह, बेनीगंज कोतव...