हरदोई, सितम्बर 21 -- Hardoi News: कल्याणमल। हत्याहरण तीर्थ तालाब में सोमवार को स्नान करने पहुंचे पड़ोसी सीतापुर के दो श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही तीर्थ परिसर में अफरा-तफरी मच गई। काफी प्रयास कर दोनों को पानी से बाहर निकाला गया पर तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र के खेरवा गांव निवासी मिथिलेश का 10 वर्षीय बेटा ऋतिक परिवार के साथ सोमवार को हत्याहरण तीर्थ में स्नान करने आया था। तभी वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास के दौरान वहां मौजूद 20 वर्षीय मोहित त्रिपाठी निवासी आवास विकास कालोनी सीतापुर भी पानी में उतर गया। देखते ही देकते दोनों गहरे पानी में पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो अन्य श्रद्धालु और स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने ता...