हरदोई, सितम्बर 6 -- Hardoi News: बेनीगंज, संवाददाता। नैमिषारण्य की 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में स्थित पौराणिक हत्याहरण तीर्थ पर भाद्रपद (भादों) मास के दूसरे रविवार को मेला लगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने तीर्थ सरोवर में स्नान कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की भीड़ से तीर्थ परिसर में दिनभर चहल-पहल बनी रही। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, चरखी और मिकी माउस लगाए गए थे। खान-पान, खिलौने, प्रसाद और पूजा-सामग्री की दुकानें भी सजी रहीं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। तीर्थ और मंदिर परिसर में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों और पीएसी की तैनाती की गई थी। जेबकतरों, गिरहकाटों और अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कैमरे लगाए गए थे। मुख्य मार्गों पर भी सीसीटीवी से निगरानी की...