हरदोई, नवम्बर 3 -- Hardoi News: हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। नगर पालिका में कार्यरत सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने दीवाली के त्योहार पर बोनस और ईपीएफ भुगतान संबंधी मांगों को लेकर पालिका परिसर में प्रदर्शन किया। पूरे दिन नारेबाजी का दौर चला। शहर के 26 वार्डों में हड़ताल के कारण कूड़ा नहीं उठाया गया। इस कारण मोहल्लों से लेकर चौराहों के आसपास भी कूड़े के ढेर लगे नजर आए। नगर पालिका के जिम्मेदारों ने सफाई कर्मियों से वार्ता की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। मंगलवार को सुबह से ही सफाई कर्मियों का हुजूम नगर पालिका कार्यालय परिसर में डटा रहा। यहीं पर सफाई कर्मियों ने खाना भी बनाया। सफाई कर्मियों ने एक स्वर से कहा कि उनका वेतन व मानदेय का भुगतान समय से नहीं किया जाता है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: वार्ता बेअसर, सड़क पर उतरे सफाईकर्मी कई-कई महीने तक वेतन व...