हरदोई, जुलाई 19 -- Hardoi News: बिलग्राम, संवाददाता। सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी बिलग्राम का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता व अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद मिले। सीएमओ ने मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। फार्मेसी में दवाओं के रखरखाव, टीबी यूनिट, लैब, ईटीसी वार्ड, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष तथा न्यू बॉर्न स्टेबिलाइजेशन यूनिट का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के लंबित एवं किए गए भुगतानों से संबंधित अभिलेखों की भी समीक्षा की। सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को अभिलेखों का सुव्यवस्थि...