हरदोई, सितम्बर 11 -- Hardoi News: संडीला। इमलियाबाग चौराहे के पास समाजसेवी डॉ. शिवम मिश्रा ने निःशुल्क चिकत्सिा परामर्श और दवा वितरण शिविर लगाया। इसमें लगभग 250 मरीजों दवा दी गई। डॉ. शिवम मश्रिा ने बताया कि 'नर सेवा नारायण सेवा' के संकल्प के साथ उनकी टीम काम कर रही है। गरीब किसान, नौजवान, माताएं और बहनें जो शारीरिक बीमारी से परेशान हैं और ग्रामीण इलाकों में रहती हैं, उनके लिए मेडिकल टीम गांव-गांव जाकर मुफ्त चिकत्सिा परामर्श और दवाएं बांटती रहेगी। शिविर में शिव प्रकाश मिश्रा, डॉ निहारिका अवस्थी, डॉ वेद प्रकाश मिश्रा, अरमान चावला, डॉ इसरार, डॉ अभिषेक, विनय आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...