Hardoi News: स्वास्थ्य शिविर में जांच कर स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
हरदोई, सितम्बर 25 -- Hardoi News: माधौगंज। कस्बे के लखनऊ पब्लिक स्कूल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के मौके पर लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के जरिए जांच कर स्वस्थ जीवनशैली के संदेश दिए। शिविर में ब्लड ग्लूकोज, ब्लड ग्रुप, रक्तचाप, ऑक्सीजन सैचुरेशन, ईएमआई सहित विभिन्न प्राथमिक जांच की गईं व अवश्यक परामर्श दिए गए। स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई जिसमें स्वास्थ्य सम्बन्धी प्रश्नोत्तरी हुई। स्कूल प्रधानाचार्य अनीता वर्मा व फार्मेसी के सहायक प्रोफेसर तालिब खान व अंजली ने बताया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आवश्यक है। जिसके लिए फार्मेसी छात्र-छात्राओं ने शिविर लगाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मेसी छात्रों ने की जनसेवा स्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.