हरदोई, अक्टूबर 24 -- Hardoi News: हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में स्व गणना की बैठक हुई। जनगणना 2027 के अंतर्गत जनपद वासियों को स्व गणना की सुविधा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। स्व गणना के माध्यम से नागरिक निर्धारित अवधि में ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। सीडीओ ने बताया कि जनगणना की प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं प्रभावी बनाने के लिए नागरिकों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित समयावधि में स्व गणना पोर्टल पर जाकर सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें। जानकारी सफलतापूर्वक जमा करने के बाद प्राप्त स्व गणना पहचान संख्या को सुरक्षित रखें। यह भी पढ़ें- Deoria News: 16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण गणनाकार के...