हरदोई, जुलाई 21 -- Hardoi News: हरदोई। बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर टीम संकल्प 1000 के सहयोग से प्रह्लाद नगरी में 31वें वृक्ष भंडारे का आयोजन किया गया। शुभारंभ बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक विकास शर्मा ने पौधा पूजन कर किया। मंदिर परिसर में बेल का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों को 220 से अधिक छायादार व फलदार पौधे निःशुल्क वितरित किए गए। पौधों के संरक्षण का संकल्प पत्र भी भरवाया गया। विकास शर्मा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग, जल संकट और बढ़ती गर्मी जैसी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि बैंक स्थापना दिवस पर पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...