हरदोई, अगस्त 30 -- Hardoi News: हरदोई। रेलवे स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर अब सख्ती और बढ़ा दी गई है। हरदोई रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म या परिसर में कूड़ा फेंकने और गंदगी फैलाने पर अब यात्रियों को पहले की तुलना में दोगुना जुर्माना देना होगा। रेल प्रशासन ने जुर्माने की राशि 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी है। नए प्रावधान के लागू होने के बाद गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ संशोधित दर से कार्रवाई की जाएगी। रेल अधिकारियों के मुताबिक, स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने और यात्रियों को सफाई के प्रति जिम्मेदार बनाने के उद्देश्य से जुर्माने की राशि बढ़ाई गई है। रेलवे की ओर से समय-समय पर यात्रियों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने और स्टेशन परिसर को गंदा न करने की अपील की जाती है। बावजूद कई यात्री नियमों की अनदेख...