हरदोई, सितम्बर 9 -- Hardoi News: कल्याणमल। प्राथमिक विद्यालय लालपुर से महज करीब 400 मीटर की दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूल से पढ़ाकर पैदल घर लौट रही दो महिला शिक्षामित्रों के गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर छीन ली। बताया गया कि कोथावां निवासी प्राथमिक विद्यालय लालपुर की शिक्षामित्र कीर्ति देवी बाजपेई और पूनम तिवारी स्कूल से पढ़ाकर पैदल लौट रही थीं। विद्यालय से करीब 400 मीटर दूर लालपुर मोड़ के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। बदमाश झपट्टा मारकर दोनों के गले से सोने की चेन छीनकर बाइक से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही सीओ हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम और बेनीगंज कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों ...