हरदोई, अगस्त 12 -- Hardoi News: बिलग्राम, संवाददाता। बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर जरसेनामऊ गांव के पास बुधवार सुबह करीब 10 बजे स्कूटी को बचाने के प्रयास में ऑटो की स्कूटी से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बिलग्राम लाया गया, जहां से तीन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सांडी थाना क्षेत्र के बंडारी गांव निवासी कालीचरन, अमन सिंह, सुमन, मीनू और कौशल्या ऑटो से मेहंदी घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। जरसेनामऊ के पास सामने से आ रही स्कूटी को बचाने के प्रयास में ऑटो की स्कूटी से टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो पलटने से पांचों ऑटो सवार घायल हो गए। वहीं स्कूटी सवार सूरज (30) पुत्र राधेश्याम निवासी हरदोई भी घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची एं...