हरदोई, अक्टूबर 4 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के वाजपेयी चौराहे पर शनिवार रात हॉर्न बजाने के विवाद में तीन युवकों ने 17 वर्षीय छात्र की पिटाई कर दी। आरोप है कि एक युवक ने छात्र के सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने लात-घूंसों से भी उसकी पिटाई की। परिजन घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसका इलाज कराया गया। रविवार दोपहर उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। भूसा मंडी निवासी योगेंद्र पाल सिंह भूसा व्यापारी और भाजपा के नगर उपाध्यक्ष हैं। उनका 17 वर्षीय बेटा ऐश्वर्य प्रताप सिंह 11वीं कक्षा में पढ़ता है। शनिवार रात वह लक्ष्मीपुरवा निवासी अपने दोस्त के घर से स्कूटी से वापस लौट रहा था। आरोप है कि बाबा मंदिर के पास वाजपेयी चौराहे पर तीन युवक रास्ते में खड़े थे। ऐश्वर्य ने ...