Hardoi News: सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने को लेकर विवाद
हरदोई, जुलाई 12 -- Hardoi News: पचदेवरा। हथौड़ा गांव में सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गांव हथौड़ा निवासी छवि अग्निहोत्री ने बताया कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो बनाकर पोस्ट करती हैं। आरोप है इसी बात को लेकर गांव की पारुल और मदनपाल सिंह उन्हें लगातार वीडियो बनाने से मना करते थे। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस से किए जाने पर कार्रवाई शुरू की गई। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.