हरदोई, सितम्बर 30 -- Hardoi News: बेनीगंज। आगामी नवरात्र और दशहरा को देखते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए बुधवार को कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक सीओ हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और विभिन्न धर्मगुरुओं ने हिस्सा लिया। सीओ ने लोगों से त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजे पर केवल धार्मिक और मर्यादित गीत बजाने की अनुमति होगी। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: त्योहारों पर शांति भंग की तो होगी सख्त कार्रवाई अश्लील या भड़काऊ गानों पर पूरी तरह प्रतिबंध...