हरदोई, जुलाई 3 -- Hardoi News: पिहानी। आगामी सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर कोतवाली में शांति बैठक का आयोजन किया गया। सीओ हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोगों ने समस्याओं को रखते हुए सामाधान की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की ऊंचाई दस फीट तक रखने कब निर्देश देते हुए कहा कि आपत्तिजनक गीतों को न बजाएं। उन्होंने कहा कि एक साथ कई ट्रालियों को आपस मे जोड़कर न ले जाया जाए। बैठक में राजीव गुप्ता ने बताया कि बस स्टैंड के पास आए दिन लीकेज की समस्या बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Noida News: कांवड़ के शिविर चिह्नित स्थानों पर ही लग सकेंगे इससे जाम लगता है। कंजड़ चौराहा के आगे नाला निर्माण चल ...