Hardoi News: सोलर कारोबार शुरू कराने के नाम पर 21.87 लाख रुपये हड़पे
हरदोई, जुलाई 29 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। सोलर सिस्टम लगवाने और कारोबार शुरू कराने के नाम पर एक कारोबारी से 21.87 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये लेने के बाद न तो माल की आपूर्ति की गई और न ही रकम वापस की गई। रकम लौटाने के लिए दिए गए पांच-पांच लाख रुपये के चार चेक बैंक में जमा करने पर भुगतान रोकने का आदेश लगा मिला। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के सैदापुर निवासी देव शुक्ला की शुक्ला ट्रेडिंग कंपनी है। देव शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शहर के वैटगंज निवासी अशोक श्रीवास्तव एप्पल सोलर एनर्जी नाम से फर्म चलाते हैं। आरोप है कि अशोक ने हरदोई और आसपास के जिलों में सोलर का काम दिलाने का भरोसा देकर माल की आपूर्ति के लिए दो अलग-अलग कोटेशन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.