Hardoi News: सेवा संकल्प अभियान के तहत किया रक्तदान
हरदोई, सितम्बर 25 -- Hardoi News: कछौना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को शिविर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ। रहमत अली और धीरेंद्र सिंह ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की। कार्यक्रम संयोजक मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ शैलेंद्र शुक्ला एलटी विकास कुमार, समेत भाजपा के मण्डल महामंत्री अरुण वर्मा, अजय बाजपेयी, मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह, अनूप दीक्षित, संजय सिंह आदि कई प्रमुख कार्यकर्ता, स्थानीय प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.