हरदोई, अगस्त 25 -- Hardoi News: संडीला। सेंट थेरेसा स्कूल में प्रेस फ्रीडम डे के उपलक्ष्य पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने लोकतंत्र में पत्रकारिता के महत्व सहित विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे। शुभारंभ फादर जॉन पाल बारा, को-ऑर्डिनेटर मानवेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार मौर्य, उदय चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया। सेमिनार में कक्षा 10 की छात्रा मुस्कान वर्मा, अर्पिता शुक्ला, जय गुप्ता, मो. यावर व कक्षा 12 की छात्रा अंशिका ने पत्रकारों से समाचार संकलन, निष्पक्षता, पत्रकारिता के दौरान सामाजिक दायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सवाल पूछे। पत्रकारों ने छात्रों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासा शांत की। वरिष्ठ पत्रकार श्री मौर्य ने सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया की निष्पक्षता को बारीकी से समझाया। फादर जॉन पाल बारा ने कहा...