हरदोई, अगस्त 30 -- Hardoi News: पिहानी। सेंट जेवियर्स स्कूल में खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने प्रतियोगिताओ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि खेल न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक विकास करता है और बच्चों ने आगे बढ़ने की इच्छा को प्रबल करता है। प्रधानाचार्य मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में कक्षा दस ने बाजी मारी, जबकि बालक वर्ग में कक्षा 12 अव्वल रहा। रस्साकसी में भी इसी तरह परिणाम रहा। वहीं, क्रिकेट में बालक वर्ग में कक्षा 6 ने बाजी मारी। शतरंज में कक्षा सात के लक्ष्य त्रिवेदी, कक्षा दस के हर्षित सिंह, कक्षा कक्षा नौ के स्पंदन राज और कक्षा तीन के अनुकल्प ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Banka News: डिस्कस थ्रो ...