Hardoi News: सेंट जेम्स स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण का हुआ आयोजन
हरदोई, अगस्त 22 -- Hardoi News: हरदोई। बच्चों की सुरक्षा व सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से सेंट जेम्स स्कूल में स्कूल बस ड्राइवरों का नेत्र परीक्षण और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। नेत्र परीक्षण में चालकों की आंखों की रोशनी व विजन (दृष्टि क्षमता) की जांच की गई ताकि गाड़ी चलाते समय धुंधलापन या देखने में समस्या न आए। फादर लैंसी रेगो ने बताया कि निःशुल्क चश्मा व परामर्श दी गई।जिन चालकों की आंखों में कम दिखाई देने या मोतियाबिंद की समस्या मिली, उन्हें डॉक्टरों ने उचित चिकित्सकीय परामर्श व आवश्यकतानुसार चश्मा प्रदान किया गया। सुरक्षा निर्देश में चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने व नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.