हरदोई, सितम्बर 18 -- Hardoi News: पचदेवरा, संवाददाता। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के बलभद्र सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर में शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बलभद्र सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर की टीम ने सेठ बाबूराम भारती इंटर कॉलेज पाली की टीम को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। पंत इंटर कॉलेज पाली की टीम तीसरे स्थान पर रही। मेरा युवा भारत की जिला युवा अधिकारी रूबी पाल के निर्देशानुसार 'सेवा मेरा योगदान' थीम-8 के तहत जिले की सभी विधानसभाओं में आयोजित हो रही खेलकूद प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में यह आयोजन कराया गया। मुख्य अतिथि सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने विजेता टीम और प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कबड्...