हरदोई, अगस्त 2 -- Hardoi News: सुरसा। थाना क्षेत्र के कस्बा सुरसा में शनिवार को एक व्यक्ति ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार कस्बा सुरसा निवासी चंद्रपाल ने अपने घर में पंखे से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: गृहकलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...