हरदोई, सितम्बर 25 -- Hardoi News: हरदोई। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में सुखेता नदी पर पक्का पुल करीब एक साल के अंदर बनकर तैयार होगा। इसे नौशहरा डभेलिया मार्ग पर तीन करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनवाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने पहली किश्त की धनराशि आवंटित कर दी है। इससे कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। लोक निर्माण विभाग को इस पुल का निर्माण करने के लिए कार्यदाई संस्था बनाया गया है। ज्ञानपुरवा, नस्यौली डाम, नस्यौली गोपाल, बिहिगवां, शाहपुर नाऊ समेत 10 गांवों के दस हजार से ज्यादा लोगों का इस मार्ग से आवागमन होगा। ग्रामीणों का कहना है कि गर्रा नदी में बाढ़ आने पर सुखेता नाला उफना जाता है। इससे जल स्तर एकाएक बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पुल के बनने से स्कूली छात्र छात्राएं बारिश के मौसम में भी ...