हरदोई, अक्टूबर 22 -- मंदिर में प्रसाद वितरण के दौरान पथराव का आरोप Hardoi News: माधौगंज। कस्बे के पटेल नगर पश्चिमी स्थित प्राचीन बूढ़े बाबा मंदिर पर सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद वितरण के दौरान अचानक पथराव होने से अफरा-तफरी मच गई। आयोजकों ने मामले की शिकायत थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन बुधवार शाम को किया गया था। पाठ समाप्त होने के बाद प्रसाद वितरण के दौरान पास के एक मकान से पंडाल में पत्थर फेंके जाने का आरोप लगाया गया है। प्रसाद में पत्थर गिरने की तस्वीरें भी युवकों ने पुलिस को दिखाईं। विरोध करने पर पत्थरबाज लाठी-डंडे लेकर झगड़े पर आमादा होने का भी आरोप लगाया गया है। कस्बे के निवासी चमनलाल, केतन कठेरिया, वैभव गुप्ता, पुनीत कुमार त्रिपाठी, निखिल सोनी, के...