हरदोई, अगस्त 21 -- Hardoi News: पिहानी (हरदोई)। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही पिहानी कस्बे के प्रमुख स्थानों की न सिर्फ सूरत बदलेगी बल्कि कस्बा सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा। ·भाजपा के सांसद जयप्रकाश रावत के प्रस्ताव पर आकांक्षी योजना के तहत एक करोड़ 55 लाख से काम कराए जाएंगे। इस योजना तहत कार्ययोजना की स्वीकृति मिल चुकी है। डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है। आकांक्षी योजना के अंतर्गत कस्बे में तकरीबन 25 प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नगर के धार्मिक स्थानों, चिकित्सीय और शिक्षण संस्थानों के पास नाला, नाली, सड़क आदि जहां पर लोगों का आवागमन रहता है वहां पर मरम्मत कराकर दुरुस्त कराया जाएगा। इसी योजना के तहत भाटनटोला में जीबीवी प्वाइंट की बाउंड्रीवाल बनवाई जाएगी। प्रमुख स्थान सीसीटीवी कैमरों से लैस होने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। इस य...