Hardoi News: सीडीओ को छात्रावासों के अग्निशमन यंत्र मिले निष्क्रिय
हरदोई, अगस्त 19 -- Hardoi News: हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने मंगलवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति राजकीय बालिका छात्रावास मन्नापुरवा और बाबू जगजीवन राम छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। छात्रावासों में साफ-सफाई, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कमियां सामने आईं। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। तीनों छात्रावासों में लगे अग्निशमन यंत्रों की गैस समाप्त मिली। इस पर सीडीओ ने सभी अग्निशमन यंत्रों की तत्काल रिफिलिंग कराने के निर्देश दिए। स्टोर रूम में रखी निष्प्रयोज्य सामग्री का निस्तारण कराने को भी कहा गया। छात्रावासों में फर्स्ट एड किट भी उपलब्ध नहीं मिली। सीडीओ ने तत्काल फर्स्ट एड किट की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Hardoi News: राजकीय पालीटेक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.