हरदोई, जुलाई 3 -- Hardoi News: सांडी। ग्राम पंचायत आदमपुर में आयोजित चौपाल के बाद मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल ने प्राथमिक विद्यालय, गोशाला, आरआरसी केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं में मिली कमियों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र सुधार के निर्देश दिए। शुक्रवार को पंचायत भवन में आयोजित चौपाल में सीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में एसडीएम एन. राम, बीडीओ अस्मिता सेन, बीईओ सुनील कुमार, एमओआईसी डॉ. अखिलेश बाजपेई, प्रशासक सलमा बानो सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सीडीओ ने ग्राम पंचायत आदमपुर एवं उसके मजरों में बिजली आपूर्ति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने कुछ मजरों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की। यह भी पढ़ें- ग्राम प्रधान को प्रशासक पद से हटाया गया, शिकाय...