Hardoi News: सीडीओ के अर्दली के खाते से 1.50 लाख निकले
हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: हरदोई। विभूति नगर कॉलोनी निवासी सीडीओ के अर्दली के बैंक खाते से साइबर ठगों ने तीन बार में डेढ़ लाख पार कर दिए। खाते से लगातार रकम कटने का पता चलने पर पीड़ित के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। विभूति नगर कॉलोनी, बिलग्राम चुंगी निवासी शिवराम यादव मुख्य विकास अधिकारी के अर्दली के पद पर तैनात हैं। उनका एसबीआई हरदोई शाखा में खाता है। वह फोन-पे से लेनदेन करते हैं। तहरीर के मुताबिक, 23 अक्तूबर को सुबह 10:41 बजे उनके खाते से 50 हजार कट गए। इसके बाद 24 अक्तूबर को दोपहर 2:58 बजे और फिर शाम 4:21 बजे 50-50 हजार रुपये और निकाल लिए गए। पीड़ित के मुताबिक, खाते से निकाली गई रकम नटवर लाल, विल्सन डी क्रूज और हीरालाल के नाम से संचालित खातों में भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.