हरदोई, जुलाई 8 -- Hardoi News: हरदोई। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के बैनर तले एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भव्य पौधरोपण कार्यक्रम बुधवार को हुआ। सीएसएन पीजी कॉलेज परिसर में सहायक श्रम आयुक्त सत्यवीर सिंह, प्रधानाचार्य केके सिंह ने मौके पर पौधरोपण किया। पूरे परिसर में समिति की ओर से पौधे रोपे गए। समिति के सचिव शत्रुघ्न द्विवेदी, जिला अध्यक्ष सरोज सिंघल, एडवोकेट कुमुदनी देवी, महामंत्री ज्योति बघेल, दिवाकर मिश्रा, सुनील त्रिपाठी, अनुराधा मिश्रा, पूजा गुप्ता, हरिनाम सिंह वन दरोगा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Haridwar News: बीएचईएल लेडीज क्लब ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...