हरदोई, जुलाई 8 -- Hardoi News: टड़ियावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज के तीमारदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम रावल निवासी अनूप ने बताया कि वह अपनी पत्नी कविता को प्रसव के लिए तीन जुलाई 2026 को सीएचसी टड़ियावां लेकर गया था। आरोप है रात करीब 11 बजे गर्मी के चलते वह अस्पताल की छत पर लेट गया। तभी वहां मौजूद सीएचसी के कर्मचारी अनिकेत, संजीव और दो अन्य लोगों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। उसके साथ आई महिलाओं ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। बताया कि वे मरीज लेकर आए हैं पर आरोपितों ने उनकी एक नहीं सुनी इस दौरान अनूप को चोटें आईं और आरोपितों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि तहरीर के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन...