हरदोई, अगस्त 11 -- Hardoi News: अतरौली। लालपुर खाले गांव स्थित गोमती नदी के तट पर सिद्धनाथ बाबा का जलाभिषेक करने के लिए 1000 कावंड़ियों का जत्था उनके दरबार पहुंच रहा है। कमेटी अध्यक्ष गोकुल कश्यप ने बताया कि तीसरे सोमवार को पूरे दिन बाबा के दरबार में भक्तों का तातां लगा रहेगा। आठ अगस्त की सुबह गंगा घाट शुक्लागंज से जल भरकर 1000 कावड़ियों जत्था बाबा के दरबार की ओर चल रहा है। सोमवार की सुबह अतरौली क्षेत्र में प्रवेश करते हुए 12 बजे सिद्धनाथ बाबा मन्दिर के दरबार में दंडवत जलाभिषेक किया जाएगा और छप्पन भोग लगाया जाएगा, रुद्राभिषेक करते हुए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ara News: भव्य सिद्धनाथ मनोकामना कांवड़ यात्रा निकली यह 26वीं कावड़ है, हर वर्ष दिव्यता और भव्यता के साथ बाबा के दरबार में जलाभिषेक किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्त...