हरदोई, अक्टूबर 21 -- Hardoi News: हरपालपुर। मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार शाम सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार जांच के लिए हरपालपुर कस्बे में पहुंचे। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय हरपालपुर स्थित पोलिंग बूथ पर एसआईआर के तहत हटाए गए नामों की गहनता से पड़ताल की। जांच के दौरान उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई जब प्राथमिक विद्यालय की चाबी समय पर नहीं मिल सकी। इस लापरवाही पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सख्त नाराजगी जाहिर की और मौके पर मौजूद राजस्व निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। स्कूल का ताला न खुलने के कारण सिटी मजिस्ट्रेट ने देरी किए बिना पड़ोस के ही एक मकान के बाहर बैठकर मतदाता सूची की री-वेरीफिकेशन प्रक्रिया शुरू कर दी। उन्होंने कस्बे के संभ्रांत एवं प्रमुख नागरिकों को मौके पर बुलाया और काटे गए मतदाताओं के न...