हरदोई, जुलाई 11 -- Hardoi News: सांडी, संवाददाता। दो ग्रामसभाओं के बीच अधूरी पड़ी पीडब्ल्यूडी सड़क की भूमि पर राजस्व विभाग द्वारा सरकारी जमीन का चिंह्नाकन किए जाने के बावजूद दबंगों द्वारा धान की रोपाई किए जाने का मामला सामने आया है। इससे तीन वर्षों से आवागमन में परेशानी हो रही है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने मामला थाना समाधान दिवस में पहुंचा तो एसडीएम एन. राम ने लेखपाल और पुलिस टीम को मौके पर जाने के निर्देश दिए है। राजस्व टीम मौके पर पहुंची तो चिह्नित भूमि पर लोग धान की रोपाई करते लोगों को थाने लाकर एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। एसडीएम एन. राम ने बताया कि संबंधित लोगों को दो दिन के भीतर कोई न्यायालय का स्थगन आदेश (स्टे) है तो उसे प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। तब तक भूमि पर किसी भी प्रकार की गतिविधि रोकने को कहा गया ह...