हरदोई, अगस्त 16 -- Hardoi News: हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ज्योति नगर में शनिवार दोपहर खेत में घास की बोरी उठाते समय 21 वर्षीय अरुण को जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर बड़े भाई आकाश उसे सड़क तक लेकर आए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे मेडिकल स्टोर संचालक शिवम शर्मा ने दोनों को बाइक से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. शेर सिंह और टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। डॉक्टर की सलाह पर आकाश ने अरुण को लगातार जगाए रखा। गंभीर स्थिति को देखते हुए दो घंटे के भीतर उसे 15 एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाए गए। डॉक्टरों के प्रयास से उसकी हालत में सुधार हुआ। समय पर अस्पताल पहुंचने से उसकी जान बच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...