हरदोई, अक्टूबर 26 -- Hardoi News: सांडी। नकवापुर गांव निवासी गिरीश चंद्र ने बताया कि रविवार देर रात उसका भाई जगपाल ट्रैक्टर लेकर एपीएस डिग्री कॉलेज के पास स्थित लक्ष्मण के दरवाजे पर पहुंचा था। उसने ट्रैक्टर वहीं खड़ा कर दिया। आरोप है जगपाल नशे में मौके पर पड़ा रहा। सुबह जब ट्रैक्टर लेने पहुंचे तो वह गायब मिला। आसपास खोजबीन करने पर भी ट्रैक्टर का पता नहीं चला। आशंका जताई कि चोर ट्रैक्टर स्टार्ट कर ले गया। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...