हरदोई, सितम्बर 7 -- Hardoi News: सांडी। चचरापुर गांव निवासी एक बुजुर्ग की छप्पर गिरने से घायल होने के छह दिन बाद रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। चचरापुर निवासी महिपाल निशक्त थे। बेटे पिंकू ने बताया कि मंगलवार भोर में महिपाल घर के बाहर पड़े बंगले में सो रहे थे। अचानक छप्पर उनके ऊपर गिर गया। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां इलाज के बाद बुधवार को हरदोई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर शनिवार को डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें घर ले आए और लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी रामकली के अलावा तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। पुलि...