Hardoi News: सांडी में कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों को काटा
हरदोई, सितम्बर 30 -- Hardoi News: सांडी। कतलपुरवा गांव में बुधवार सुबह एक कुत्ते ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट लिया। कुत्ते के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सभी घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार सुबह कुत्ते ने गांव में कई लोगों पर हमला कर दिया। उसने वृद्धा बिटोली को बुरी तरह झिझोड़कर शरीर के कई हिस्सों में काट लिया। राजवती, सुदामा, गीता, किशोर ध्रुव और किशोरी सीमा को भी काटकर घायल कर दिया। सीएचसी की चिकित्सक डॉ. सोफिया ने बताया कि सभी घायलों का उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया। वृद्धा बिटोली को गंभीर चोटें होने के कारण अतिरिक्त उपचार दिया गया। बाद में उन्हें एंबुलेंस से घर भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.