हरदोई, अक्टूबर 11 -- Hardoi News: सांडी। मंगला देवी मंदिर में समिति की ओर से महोत्सव की शुरुआत कलश पूजन के साथ की गई। इसके बाद माता रानी का दरबार श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मौके पर पुरोहित अभिषेक पाठक, पूर्व चेयरमैन दिनेश गुप्त, बबला रस्तोगी और अरविंद गुप्त रहे। वहीं, सतमठिया मंदिर में आगामी 16 अक्टूबर से बंगाली पद्धति के अनुसार माता रानी का दरबार सजाकर धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। नवरात्र को लेकर मंदिरों में तैयारियां की गई हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: ठाकुरगंज में नवरात्र का शुभारंभ, मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Ramgarh News: कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र अनुष्ठान...