हरदोई, अगस्त 4 -- Hardoi News: पिहानी। नवनियुक्त सहायिकाओं से पैसे मांगने से संबंधी वायरल वीडियो का जिम्मेदारों ने संज्ञान लिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेन्द्र कुमार सिंह ने बाल विकास परियोजना अधिकारी पिहानी गीता सिंह और परियोजना समन्वयक धीरेंद्र मिश्रा को स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने इस मामले मामले की जांच के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। इसमें प्रमिला जोशी बाल विकास परियोजना अधिकारी कोथावां और ममता चंद्रा संडीला को शामिल किया गया है। गठित कमेटी तीन दिनों में साक्ष्य सहित अपनी आख्या प्रेषित करेगी। दरअसल सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। 1:52 सेकेंड के वीडियो में वीडियो बना रहे शख्स के पूछने पर महिलाएं एक हजार रुपये मांगने का आरोप लगाती दिख रहीं हैं। उक्त महिलाएं नवनिय...