हरदोई, अगस्त 2 -- Hardoi News: हरदोई/सांडी। नवजात पुत्री के अगियारी कार्यक्रम में शामिल होने ससुराल आए युवक की शनिवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बिलग्राम रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हरपालपुर थाना क्षेत्र के दस्योली गांव के मजरा धौरहरा निवासी दीपचंद उर्फ दीपू खेतीबाड़ी के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह बुधवार को सांडी क्षेत्र के नकबापुर स्थित अपनी ससुराल आया था। यहां नवजात पुत्री के अगियारी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह ससुराल में ही रुका हुआ था। बताया गया कि शनिवार देर रात वह बिलग्राम रोड स्थित एपीएस डिग्री कॉलेज के आगे किस...