हरदोई, सितम्बर 6 -- Hardoi News: सवायजपुर (हरदोई), संवाददाता। क्षेत्र में आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए दो लघु सेतु निर्माण परियोजनाओं को शासन से स्वीकृति मिल गई है। सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से स्वीकृत इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 463.76 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे 20 हजार से अधिक आबादी को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति के तहत सांडी विकासखंड में नीलम नदी के बैक फ्लो पर बखरिया तथा भरखनी विकासखंड में मुड़रामऊ-ललुआपुर संपर्क मार्ग पर गर्रई नाले पर लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। बखरिया में सेतु बनने से बारिश के दौरान ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। वहीं मुड़रामऊ-ललुआपुर मार्ग पर गर्रई नाले पर बनने वाला सेतु मुड़रामऊ, ललुआपुर, रणधीरपुर, ख्वाजीगीपुर, मढ़इया समेत आसपास के क...